महाराष्ट्रः तीसरे चरण में BJP की जनादेश यात्रा, रोड शो-रैलियों से माहौल बनाएगी पार्टी

पहले तो लगा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दो चरणों में ही महाजनादेश यात्रा निकालेगी. मगर बीजेपी ने आचार संहिता लगने से पहले तक पार्टी के पक्ष में और तेज माहौल बनाने के लिए अब 13 सितंबर से यात्रा का तीसरा चरण शुरू करने की तैयारी की है. इससे बीजेपी की चुनावी तैयारियों की गंभीरता समझी जा सकती है.
    महाराष्ट्र विधानसभा का अक्टूबर-नवंबर में संभावित हैं चुनावआचार संहिता लगने से पहले बीजेपी की चल रही जनादेश यात्रामहाराष्ट्र के सीएम 13 सितंबर से शुरू करेंगे यात्रा का तीसरा चरण

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2019) के मद्देनजर माहौल बनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जनादेश यात्रा फिर से निकलेगी. दो चरण पूरे होने के बाद अब 13 सितंबर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तीसरे चरण की यात्रा पर निकलेंगे. बताया जा रहा है कि दो चरणों में डेढ़ सौ सीटें कवर कर चुके मुख्यमंत्री फडणीस अब आखिरी चरण में शेष 138 सीटों पर फोकस करेंगे. तीसरे चरण में बीजेपी पश्चिम महाराष्ट्र और कोंकण आदि क्षेत्रों को कवर करने पर फोकस करेगी. महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं.

विदर्भ के अमरावती जिले से एक अगस्त से शुरू हुई जनादेश यात्रा का पहला चरण नौ अगस्त को पूरा हुआ था, वहीं 17 से शुरू होकर 31 अगस्त को दूसरे चरण की यात्रा का समापन हुआ था. दूसरे चरण की यात्रा के समापन मौके पर एक सितंबर को महाराष्ट्र पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोलापुर में बड़ी रैली कर फडणवीस की ओर से बनाए चुनावी माहौल को और धार दी थी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक 32 जिलों से गुजरने वाली कुल 4,384 किलोमीटर की जनादेश यात्रा में अब तक मुख्यमंत्री फडणवीस 2649 किलोमीटर कवर कर चुके हैं.

चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने ली बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने महाराष्ट्र में अपनी मुहिम तेज कर दी है. चुनाव प्रभारी बनने के बाद से वह दिल्ली से कई बार महाराष्ट्र पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों संग मीटिंग कर चुके हैं. बीते रविवार को उन्होंने औरंगाबाद, महाराष्ट्र में मराठवाड़ा और पुणे में पश्चिम महाराष्ट्र के सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों और संयोजकों के साथ बैठक की. इस दौरान 13 सितंबर से महाजनादेश यात्रा के तीसरे चरण की तैयारियों पर चर्चा हुई.
भूपेंद्र यादव ने चुनाव तैयारियों के लिए हर विधानसभा के प्रभारियों और संयोजकों को एक्शन प्लान दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरे देश में सदस्यता अभियान को एक स्थाई स्वरूप देकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया है. बूथ की मजबूती के जरिए बीजेपी देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है. पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी की सरकारों की ओर से किए जा रहे कार्यों के कारण ही पार्टी का सब जगह राजनीतिक विस्तार हो रहा है. उन्होंने पुणे की सोशल मीडिया टीम के साथ भी चुनाव की रणनीति बनाई.

जनादेश यात्रा का मकसद

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से शुरू की गई महाजनादेश यात्रा का मकसद चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य के सभी जिलों की सभी सीटों को कवर करना है. ताकि पार्टी चुनावी माहौल बनाने में विरोधी दलों पर बढ़त ले सके. एक से नौ अगस्त के पहले चरण में विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्र की सीटों में जनादेश यात्रा पहुंची. वहीं 17 से 31 अगस्त तक दूसरे चरण में औरंगाबाद से नासिक तक सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रैलियां और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया.

Leave a Reply