केन्द्र सरकार जनता के हको को कुचल रही-पायलट

जयपुर । डिप्टी सीएम, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज राजीविका स्टोर सेंटर का शुभारंभ करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र में राजशाही तुगलकी फरमान जारी कर उन्हें राज्य सरकारों को लागू करने की हिदायत पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार को राज्यों में प्रतिपक्षी पार्टी की सरकारों के हको से कोई मतलब नहीं है यह तो आमतौर पर देखा जा रहा है पर वर्तमान में मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए नए चालान एक्ट से उनके प्रदेश गुजरात की सरकार भी आहत दिखी वहां के मुख्यमंत्री ने भी भारी भरकम दंड जनता पर डालने से इनकार किया है जबकि राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री ने साफ कर दिया कि जनता के हको को कुचला नहीं जायेगा। पायलट ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 50 साल के शासन को जनहित में नहीं बताने वाली भाजपाई सरकार की नीति का अब साफ खुलासा हो रहा है कि मोदी सरकार अपने तुगलकी आदेशो को लागू करने के लिए किसी का भी नीतिगत मशवरा स्वीकार नहीं करती है पिछली सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार नोटबंदी, जीएसटी, किसानों की आत्महत्याओं की परवाह नहीं की गई तो इस बार 100 दिन के सरकार के फैसलो में नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करना जनता के साथ नाइंसाफी है।
