सरकारी ऑफिसों में प्लास्टिक की बोतलों पर लग सकती है रोक

जयपुर । सरकारी ऑफिस में प्लास्टिक की बोतलों पर रोक लग सकती है इस बारे में राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है नवनियुक्त केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की ओर से राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों के साथ ली गई वी सी में राज्य में प्लास्टिक के अवांछित उपयोग पर पाबंदी के लिए कई उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत राज्य सरकार यह कदम उठा सकती है।
दरअसल प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त अभियान स्वच्छता ही सेवा 2019 का कल से तीन चरणों में आयोजन होगा, जिसकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए गौबा ने सीएस डीबी गुप्ता और अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज केंद्र के महत्वपूर्ण प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त अभियान स्वच्छता ही सेवा 2019 की तैयारियों की समीक्षा की अभियान के तहत गांवों शहरों स्थानीय निकायों और सार्वजनिक स्थानों सहित धार्मिक स्थानों स्कूल रेलवे स्टेशन में प्लास्टिक अपशिष्ट का कुशल प्रबंधन करना है इसके तहत जन जागरूकता अभियान भी शुरू होगा ये अभियान जन आंदोलन के जरिए करने के केंद्र सरकार के निर्देश हैं।
