हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन ने मांगे आवेदन

सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत नर्स , क्लर्क , फार्मासिस्ट ), जूनियर सिस्टम इंजीनियर , लैब टेक्नीशियन और डेंटल हाइजिनिस्ट समेत अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
हरियाणा एसएससी इस भर्ती के तहत कुल 4322 पदों पर भर्ती करेगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले अच्छी तरह से नोटिफिकेशन पढ़ना होगा और फिर आवेदन करना होगा। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रकिया 20 सितंबर से शुरू हो रही है और 9 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक फीस जमा कर सकते हैं।
किस कैटेगिरी में कितने पद
पोस्ट डेंटल हाइजिनिस्ट- 29 पद
पोस्ट लेबोरेट्री टेक्नीशियन- 307 पद
लेबोरेट्री अटेंडेंट- 28 पद
फार्मासिस्ट- 92 पद
रेडियोग्राफर- 197 पद
बी. हेल्थ विजिटर- 08 पद
ऑफथैल्मिक असिस्टेंट- 66 पद
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट- 100 पद
स्टाफ नर्स- 1584
वेटेरिनरी लाइवस्टोक डेवलपमेंट असिस्टेंट- 546 पद
वूमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
सुपरवाइजर- 76 पद
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर जिस संबंधित पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उससे जुड़ी पूरी जानकारी अच्छी तरह से पढ़ना होगी। उसके बाद ही आवेदन करें।
एसओ के लिए अवसर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर, एसओ के कुल 477 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
शैक्षणिक योग्यता
बीई/ बीटेक करने वाले और संबंधित फील्ड में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
25 सितंबर 2019 है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिये आवेदन शुल्क 125 है।
चयन प्रकिया
उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन टेस्ट मोड में होगा, जो 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
वेतन
जूनियर मैनेजर पद के उम्मीदवारों को 42,020 का वेतन प्राप्त होगा। वहीं मैनेजर के उम्मीदवारों को वेतन क्रमश: 45,950 और 51,490 ग्रेड के अनुसार होगा,जबकि सीनियर मैनेजर का वेतन 59,170 होगा।
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।
