Indian Railways की मुंबई को बड़ी सौगात, हफ्ते में 4 दिन चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

मुंबई/ नई दिल्ली : केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रेलवे यात्रियों को सबसे बड़ी सौगात दी है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस की सेवा को हफ्ते में दो दिन से बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया. इस दौरान ट्रेन को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया था.
ये सुविधाएं भी दी
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने रेलवे दावा अधिकरण (RCT) मुंबई की द्वितीय न्यायपीठ भवन, 14 फुटओवर ब्रिज, 4 एस्केलेटर, एक नवीनीकृत यात्री कॉरीडोर, दो नए बुकिंग कार्यालय, दो स्टेशनों पर HVLS पंखें, 2 ग्रीन स्टेशन, 22 स्टेशनों पर IP आधारित LED इंडीकेटर, 13 स्टेशनों के कवर ओवर प्लेटफॉर्म में सुधार, 9 स्टेशनों पर प्लेटफार्मों का पुन: सतहीकरण और 29 स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई सुविधा मुंबई के लोगों को दी.
दूसरी तरफ रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को लखनऊ से मुंबई के बीच शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 6.10 मिनट पर रवाना होने के बाद दोपहर 12.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी. जल्द ही ट्रेन के टिकट के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी.
