मुंबई को बड़ी सौगात, अब हफ्ते में चार दिन चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

मोदी सरकार ने मुंबई को बड़ी सौगात दी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
केंद्र की मोदी सरकार ने मुंबई को बड़ी सौगात दी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अब मध्य रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस हफ्ते में चार दिन चलेगी.

इसके साथ ही पीयूष गोयल ने मुंबई की द्वितीय न्यायपीठ भवन, 14 फुटओवर ब्रिज, 4 एस्केलेटर, 1 नवीनीकृत यात्री कॉरिडोर, 2 नवीनीकृत बुकिंग कार्यालय, 2 स्टेशनों पर एचवीएलएस पंखे, 2 ग्रीन स्टेशन, 22 स्टेशनों पर IP आधारित LED इंडीकेटर, 13 स्टेशनों के कवर ओवर प्लेटफॉर्म में सुधार, 9 स्टेशनों पर प्लेटफार्मों का पुन सतहीकरण और 29 स्टेशनों पर निःशुल्क वाई फाई सुविधा का उद्घाटन किया.

मध्य रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में 2 दिन से बढ़ा कर 4 दिन किया गया है. इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के 102 दिन पूरे हुए, इस दिन तक मुंबई सबअर्बन में 102 नए प्रकल्पों का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने कहा, मुझे आपको बताते हुए खुशी है कि 4,574 रेलवे स्टेशनों पर निःशुल्क वाई फाई आज उपलब्ध है.

रेल मंत्री ने कहा, ये निःशुल्क वाई फाई देश के रिमोट इलाकों तक में लगाए जा रहे हैं, वह सिर्फ यात्रियों के लिए नहीं है.  प्रधानमंत्री की सोच है कि स्टेशनों के आस पास के लोग भी इसका उपयोग करें और दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकें. हम चाहते हैं कि सभी स्टेशनों के रूफ टॉप पर सोलर पैनल लगाए जाएं, ताकि वह अपने लिए बिजली बनाए, यदि कुछ बिजली सरप्लस हो तो हम उसे ग्रिड को दे दें.

 

Leave a Reply