मध्य प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान पर, स्कूल बंद

भोपाल : मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में भी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है. भारी बारिश को लेकर मध्य प्रदेश के 33 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही प्रदेश की सभी बड़ी नदियां इस समय उफान पर हैं. भारी बारिश के चलते राजगढ़, देवास, नरसिंहपुर और उज्जैन में आज सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं.
मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अगले 12 घंटे में मप्र के 33 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रेड अलर्ट के दायरे में भारी से अति भारी बारिश वाले 14 जिले धार ,इंदौर, झाबुआ, खंडवा खरगोन, अलीराजपुर, बैतूल, होशंगाबाद, हरदा, देवास, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, सागर शामिल हैं.
ऑरेंज अलर्ट वाले 19 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इनमें आगर मालवा, अनूपपुर, डिंडोरी, अशोकनगर, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, दमोह, गुना, रतलाम, शाजापुर, भोपाल, रायसेन, रीवा, पन्ना जिले शामिल हैं.
