17 सितंबर को PM मोदी का बर्थडे, गुजरात में मनेगा नमामि देवी नर्मदे महोत्सव

इसके लिए खास तौर पर केवडिया में कार्यक्रम किया जाएगा. इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है.
     17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हैगुजरात में 2 साल तक नहीं होगी पीने के पानी की दिक्कत

गुजरात की लाइफ लाइन कही जाने वाली सरदार सरोवर नर्मदा बांध योजना के तहत पहली बार सरदार सरोवर बांध 138 मीटर तक भरा जाएगा. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. उस दिन गुजरात सरकार पूरे राज्य में नमामि देवी नर्मदे महोत्सव मनाएगी. इसके लिए खास तौर पर केवडिया में कार्यक्रम किया जाएगा. इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है.

17 सितंबर को गुजरात की 1000 से भी ज्यादा जगहों पर नर्मदा नदी को माता का दर्जा देते हुए उसका महत्व लोगों को बताया जाएगा. गौरतलब है कि सरदार सरोवर बांध अपने ऐतिहासिक जलस्तर को छू रहा है. पानी का प्रवाह मध्यप्रदेश के इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध से आने की वजह से बढ़ रहा है. फिलहाल गुजरात सरकार ने नर्मदा बांध का पानी बंद कर दिया है जिस वजह से सरदार सरोवर बांध का जलस्तर 137.58 मीटर पर पहुंच गया है.

गौरतलब है कि 1961 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सरदार सरोवर बांध का भूमि पूजन किया था. सरदार सरोवर बांध एशिया का दूसरा बड़ा बांध है. बताया जा रहा है कि इस परियोजना की वजह से गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान चारों राज्यों को फायदा होता है. इस बांध के पानी से सबसे ज्यादा फायदा सूखाग्रस्त गुजरात को होता है.

इस परियोजना से पैदा होने वाली बिजली का 57 प्रतिशत हिस्सा मध्यप्रदेश को मिलता है, जबकि 27 प्रतिशत महाराष्ट्र और 18 प्रतिशत गुजरात को जाता है. सरदार सरोवर बांध को गुजरात की लाइफ लाइन भी कहा जाता है. सरदार सरोवर बांध से पूरे गुजरात को पीने का पानी दिया जाता है. माना जा रहा है कि पहली बार सरदार सरोवर बांध में इतना पानी आने से राज्य में अगले दो साल तक पीने के पानी की दिक्कत नहीं होगी.

 

Leave a Reply