नन्ही नृत्यांगनाओं ने कथक से मन मोहा

इन्दौर । शहर में नन्ही-नन्ही नृत्यांगनाओं ने कथक के माध्यम से कला प्रेमियों का मन मोह लिया। शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से नन्ही बालिकाओं ने लोकमान्य नगर स्थित मंगल भवन में कथक की प्रस्तुति दी।
कार्तिक कला अकादमी की संकल्पना आरंभ की पाँचवीं कड़ी में मंगल भवन में मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की सूत्रधार रेखा मालवीय, योगिता गड़ीकर, सुष्मा चौधरी थी। मुख्य अतिथि शहर की वरिष्ठ नृत्यांगना डॉ. सुचित्रा हरमलकर थीं। उपस्थित अतिथि और कलाप्रेमियों के समक्ष नन्ही बालिकाओं ने नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना, तीनताल नर्तन, सावन गीत, शिव वंदना, दक्ष यज्ञ, कृष्ण गीत, ध्रुपद नर्तन और रास की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल गुरुजनों ने त्रिवट की प्रस्तुति दी। संचालन सुवर्णा गोडबोले ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि डॉ. सुचित्रा हरमलकर ने पुरस्कार वितरण किया।

Leave a Reply