ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मारा गया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि

नई दिल्ली: ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) के बेटे हमजा बिन लादेन (Hamza bin Laden) के मारे जाने की खबर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  (Donald Trump) ने यह जानकारी दी. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, व्हाइट हाउस (White House) ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के वारिस हमजा बिन लादेन को अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकवाद निरोधी कार्रवाई के तहत मार गिराया गया.

व्हाइट हाउस ने कहा, "यह ऑपरेशन अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में हुआ. हमजा बिन लादेन का खात्मा होने से अल-कायदा कमजोर होगा."
हमजा ने अंतिम बार अपना सार्वजनिक बयान अलकायदा के जरिये 2018 में रिलीज किया था. अपने उस संदेश में, हमजा ने सऊदी अरब को धमकी दी थी और वहां के लोगों को विद्रोह के लिए भड़काया था. सऊदी अरब ने इसी साल मार्च में हमजा की नागरिकता रद्द कर दी थी.
 

Leave a Reply