ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त के साथ एएसपी उदय सिंह मीणा, डीएसपी ट्रैफिक डॉ.रवींद्र कुमार व जितेंद्र कुमार के साथ सड़क पर उतरे
-अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं ने लोगों को जागरुक किया
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त आगे आये हैं, उन्होंने सोनीपत की सड़कों पर घूमकर लोगों को जागरूक किया साथ ही कहा कि नियमों का पालना करोगे तो भारी भरकम जुर्माने से बचोगे।
जागरूकता अभियान के दौरान एक महिला बिना हेलमेट के युवती के साथ स्कूटी पर सवार होकर आई। जिस पर योगेश्वर दत्त ने उनके सामने हाथ जोड़कर कहा कि ताई हेलमेट लगाया कर और बालकां नै भी या बात समझाया कर। ताई जीवन बहुत सै।

ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने शनिवार को शहर की सड़कों पर जाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए जागरूक किया। उन्होंने गुलाब के फूल देकर नियमों की पालना का पाठ पढ़ाया। वहीं महिलाओं के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर नियमों की पालना की गुजारिश की।
योगेश्वर दत्त के साथ एएसपी उदय सिंह मीणा, डीएसपी ट्रैफिक डॉ.रवींद्र कुमार व जितेंद्र कुमार के साथ सड़क पर उतर आए। ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने वाहन चालकों को संशोधित वाहन अधिनियम के विषय में जानकारी दी। नियमों की पालन ना करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया है।

अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं को तथा ट्रक यूनियन, कैंटर यूनियन, ऑटो यूनियन, ढाबों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस टीम के साथ जाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया।
साहब! आरटीओ कार्यालय में लाइसेंसी बनवाने में आती है दिक्कत
ट्रक यूनियन में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों ने आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस व कागजात बनाने की प्रक्रिया में देरी की बात कही। उनका कहना था कि चक्कर लगाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं होती। जिस पर डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार ने कहा कि वह अपनी समस्या को लिखित में दें। उनकी समस्या के बारे में एसपी के माध्यम से डीसी को अवगत कराया जाएगा। जिससे वाहन चालकों की समस्या को जल्द दूर कराया जा सके।

 

Leave a Reply