कम दृश्यता के चलते उडानें हो रही प्रभावित 

भोपाल । कम दृश्यता के चलते यहां के राजाभोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ना तो लैंड हो पा रही हैं और ना ही उड़ान भर पा रही हैं। यह वजह है कि भोपाल के हजयात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट्स को नागपुर में लैंड कराया गया है। जानकारी के अनुसार जीरो विजिविलटी के चलते राजधानी के एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइट ना तो लैंड हो पाई है और ना ही टैकअॉफ हुई है। मुंबई से हजयात्रियों को लेकर आ रही विशेष फ्लाइट करीब 45 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। इसके बाद एटीसी ने इसे नागपुर डायवर्ट कर दिया। विजिविलटी क्लीयर होने के बाद ये फ्लाइट नागपुर से भोपाल के लिए उड़ान भरेगी। 
    एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार इसी तरह सुबह दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी करीब आधे घंटे आसमान में चक्कर लगाने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई तो इसे वापस दिल्ली भेज दिया गया है। यही हाल मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स का भी है। भारी बारिश के चलते पूरे प्रदेश में कई जिलों में आवागमन अवरुद्ध हुआ है। रायसेन-विदिशा मार्ग पिछले 18 दिन से बंद है। बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी देखा जा रहा है। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। भले भी राजधानी भोपाल में बारिश से लोगों को फौरी राहत मिली हुई है, लेकिन हवाई उडानें अभी भी प्रभावित हो रही है। मौसम साफ होने तक इस समस्या के बने रहने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे हैं।

Leave a Reply