राजधानी मे सामनी आई मदरसे मे पढाई के दोरान नाबालिगो को जंजीर से बांधकर रखने की सनसनीखेज घटना

भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाले दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट करने के साथ ही उन्हे जंजीर से बांधकर रखने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना का पता आसपास के लोगो को समय लगा जब बैंच के साथ जंजीर से बंधे दोनो छात्र भागते हुए बैंच को घसीकर सड़क पर आ गए। यह नजारा देखकर आसपास के लोग वहॉ बडी संख्या मे लोग जमा हो गये। लोगों ने जब दोनो नाबालिगो से बातचीत कर पूरी बात बताने को कहा तब बच्चो ने मदरसे मे अपने साथ मारपीट कर जंजीर से बांधे जाने की बात बताई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रो को अपने साथ थाने लेकर आ गई। बच्चो से पुछताछ के आधार पर पुलिस मदरसा संचालक को हिरासत में ले लिया। पूरी घटना मे पुलिस अधिकारियो ने जानकबारी देते हुए बताया की अशोका गार्डन पुलिस को रहवासियो से सूचना मिली थी, कि प्रभात चौराहा अशोका गार्डन में दो नाबालिग जिनमें से एक बालक के पैर में जंजीर ताले से बंधी है, जिसका दूसरा सिरा एक लोहे के छोटे से बेंच से बंधा है। ओर दोनों बच्चे रो रहे हैं। खबर मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रभात चौराहा से दोनों नाबालिगो को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई ओर यहॉ जंजीर को काटकर बच्चो को मुक्त कराया। वही पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना चाईल्ड हेल्प लाईन को दी गई। पुलिस के अनुसार सूचना पाकर पहुची चाइल्ड लाईन की टीम की कांउसलर अनिता मिश्रा द्वारा दोनो किशोरो की कांउसलिंग की गई। अफसरो के मुताबिक बालकों की कांउसलिंग एवं पूछताछ पर सामने आया की 10 साल और 7 साल के दोनो बच्चे भोपाल के सोनागिरी इलाके के रहने वाले हैं। ओर इलाके के रिहायशी कॉलोनी में चल रहे मदरसे में पढाई कर रहे है। दोनो बच्चो ने इलाके के अशोका गार्डन मे स्थित मस्जिद के मुफ्ती साद पिता मुस्ते हसन (32) साल निवासी बी सेक्टर मयूर विहार कालोनी अशोका गार्डन भोपाल ओर सलमान पिता शब्बीर खान (19) साल निवासी बेरखेड़ी थाना बेगमगंज जिला रायसेन पर उनके साथ मारपीट करने के साथ ही पैर में लोहे की जंजीर बांधकर रखने की बात बताई। शुरुआती जांच मे मासूमो को पैरो मे जंजीर बांधकर रखने की बात प्रमाणित होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 323, 34 सहित किशोर न्याय अधि. का का मामला दर्जकर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना मे चाइल्ड लाइन से बच्चों की काउंसलिंग कराई जा रही है, ओर अभी तक सिर्फ पिटाई का मामला सामने आया है, हालांकि दोनो नाबालिगो के शरीर पर किसी भी तरह की मारपीट के चोटो के निशान नही है। अधिकारियो का कहना है की चाइल्ड लाइन की रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। वही घटना की सुचना मिलते ही दोनो किशोरो के परिजन भी थाने पहुंच गये, इस दोरान मीडीया से बातचीत के दोरान दोनो नाबालिगो के परिवार वालो ने कहा की उनका बेटा अक्सर मदरसे से भाग जाता था, ओर उन्होने खूद ही मदरसे मे पढाने वालो से उसपर सख्ती बरतने की बात कही थी, परिवार दोनो किशोरो के परिवार वालो ने यह भी कहा की पढाई के लिये सख्ती जरुरी है, वरना उनके बच्चे अक्सर मदरसे से भाग जाते थे। पूरे मामले मे परिवार वालो ने मदरसा संचालको पर किसी भी तरह के आरोप लगाने से फिलहाल इंकार कर दिया। वही पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी है।
