सोनिया गांधी से मुलाकात कर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ, कई और नाम चर्चा में

पूर्व मंत्री एंव इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके अशोक अरोड़ा आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि अशोक अरोड़ा शाम 6 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 24, अकबर रोड नई दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि थानेसर से कांग्रेस की टिकट भी अशोक अरोड़ा को मिलेगी की पूरी उम्मीद है। वे दो दिन पहले भी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि तबीयत खराब होने के चलते अरोड़ा लौट आए थे। आज कारों के काफिले में लगभग 500 समर्थकों के साथ फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अरोड़ा के साथ कई और नेता भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इनमें एक विधायक और एक दिवंगत विधायक के बेटे का नाम चर्चा में है।
