साक्षी मिश्रा का है मुंबई में एक्टिंग सीखने का प्लान, लेकिन सता रहा एक डर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बीजेपी (BJP) विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) अब एक्टिंग कोर्स में दाखिला लेना चाहती हैं. लेकिन, अपनी सुरक्षा चिंताओं को लेकर वह अभी भी असमंजस में हैं. बता दें कि दलित युवक अजितेश से शादी करने वाली साक्षी वायरल वीडियो (Viral Video) के बाद सुर्खियों में आई थीं.
इसी साल जुलाई महीने में साक्षी मिश्रा और अजितेश ने शादी की थी. इसी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था. इसमें साक्षी ने अपने विधायक पिता और उनके लोगों से खुद के जान को खतरा बताया था. साक्षी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. दोनों की शादी का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहुंचा था.
पत्रकारिता की पढ़ाई करना चाहती थीं साक्षी
हाईकोर्ट ने दोनों की शादी को वैध माना था और पुलिस सुरक्षा देने की बात कही थी. अब साक्षी और अजितेश पुलिस सुरक्षा के बीच रह रहे हैं. दरअसल, साक्षी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई करना चाह रही थीं, लेकिन शादी के बाद पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वह प्रवेश परीक्षा में ही शामिल नहीं हो पाई थीं.
एक्टिंग सीखने के लिए मुंबई जाने का है प्लान
साक्षी मिश्रा अब एक्टिंग सीखना चाहती हैं. इसके लिए वह मुंबई के एक संस्थान में तीन महीने का एक्टिंग कोर्स करने की योजना बना रही हैं. लेकिन, वह सुरक्षा कारणों को लेकर बेहद चिंतित हैं कि क्या वह एक्टिंग की क्लास कर पाएंगी या नहीं. वहीं, उनके पति अजितेश के काम पर भी असर पड़ा है. अजितेश अब फोन के माध्यम से ही टाइल्स का बिजनेस संभाल रहे हैं. अजितेश कहते हैं कि अब उनके साथ काम करने वाले ही सारा काम देख रहे हैं.
 

Leave a Reply