अलवर: बाल कटवाने की मामूली बात पर युवक को गोली मारी, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

अलवर. जिले में लोग खुलेआम हथियार (weapons) लेकर घूम रहे हैं. अलवर (Alwar) के खैरथल थाना इलाके में रविवार को हेयर कटिंग (Hair cutting) की दुकान पर महज बाल कटवाने को लेकर हुए मामूली विवाद (Minor dispute) में 3 बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी (Shot). घटना में युवक गंभीर रूप से घायल (severely injured) हो गया. उसे खैरथल कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वारदात के बाद आरोपी (Accused) मौके से फरार हो गए. पुलिस (Police) उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

मातौर गांव में रविवार को रात को हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात खैरथल इलाके के मातौर गांव में रविवार को रात को हुई. वहां रात करीब 9 बजे बस स्टैंड स्थित हेयर कटिंग की दुकान पर प्रमोद, खुर्शीद और वीरेंद्र पहुंचे. तीनों ने हेयर ड्रेसर से कहा कि पहले उनके बालों की कटिंग कर दे. इस बीच वहां पहले से अपनी बारी का इंतजार कर रहे सहाबुद्दीन मेव से उनकी कहासुनी हो गई. मामला तूल पकड़ने पर युवकों ने पिस्तौल निकालकर सहाबुद्दीन मेव को गोली मार दी. गोली सहाबुद्दीन के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

ग्रामीणों ने लगाया जाम

घटना के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए और वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. ग्रामीणों ने खैरथल थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह काफी देर बाद मौके पर पहुंची. इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने और घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए मातौर बस स्टैंड पर हेयर कटिंग की दुकान के समीप ही जाम लगा दिया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइस ग्रामीणों को वहां से हटाया और रास्ता खुलवाया.
 

Leave a Reply