AC से निकले पानी में डूबकर एक साल की बच्ची की मौत

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां टब में डूबकर एक साल की बच्ची की मौत (Baby girldeath) हो गई. इस घटना से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना साहिबाबाद (Sahibabad) के मकनपुर इलाके का है. कहा जा रहा है कि रविवार शाम को टब में डूबकर बच्ची की मौत हुई है. हालांकि, अभी तक परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना नहीं दी है.
मकनपुर में किशन त्यागी परिवार के साथ रहते हैं
जानकारी के मुताबिक, मकनपुर में किशन त्यागी परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने घर में एसी लगा रखा है. ऐसे में ऐसी से निकलने वाले पानी को भरने के लिए उन्होंने एक टब रखा था. स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे एसी से गिरने वाले पानी से टब भर गया. वहीं, एक साल की बच्ची खेलते-खेलते उसी टब में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई.
