भिंड-मुरैना में हालात बिगड़े, बाढ़ से निपटने के लिए सेना को बुलाया, चंबल ख़तरे के निशान से ऊपर

भोपाल. मध्य प्रदेश (madhya pradesh)के चंबल इलाके (chambal river)में बाढ़ (flood)से हालात ख़राब हैं.यहां राहत और बचाव कार्य के लिए सेना बुला ली गयी है. सेना की टीम बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू में लगायी गयी हैं. भिंड(bhind) में अटेर के 8 गांव बाढ़ से घिर गए हैं. मुरैना (morena)का नदुआपुरा गांव टापू बन गया है. सेना की ग्रेनेडियर्स ग्वालियर और इंजीनियरिंग कोर झांसी की टीम रेस्क्यू (rescue)कर रही हैं.

चंबल में ज़बरदस्त उफान

चंबल नदी में ज़बरदस्त उफान आने के कारण भिंड और मुरैना के कई इलाकों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. यहां कई गांव पानी में घिर गए हैं. वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन को सेना को बुलाना पड़ा. राहत और बचाव कार्य में ग्वालियर से सेना की ग्रेनेडियर्स और इंजीनियरिंग कोर झांसी की टीम लगी हुई हैं. कुल 6 टीमें बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रही हैं.
भिंड-मुरैना में सेना

भिंड के अटेर में सेना ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. यहां चंबल नदी में आयी बाढ़ में 8 गांव घिर गए हैं. सेना की टीम सभी को सुरक्षित निकाल कर उन्हें शिविरों में पहुंचा रही है. सेना की चार और एनडीआरएफ की 2 बोट राहत और बचाव कार्य में लगायी गयी हैं. यहां चंबल नदी का जल स्तर 125. 52 मीटर तक पहुंच चुका है.
ट्यूब पर खाट

भिंड की सीमा पर बसा मुरैना ज़िले का नदुआ पुरा गांव टापू बन चुका है. यहां गांव वाले ट्यूब पर खटिया ( चारपाई ) बांधकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे थे. लेकिन इस बीच सेना पहुंच गयी और उसने राहत कार्य शुरू किया.

बाढ़ में घिरा मुरैना

मुरैना में चंबल नदी खतरे के निशान 138 मीटर से दो फीट ऊपर बह रही है. यहां सबलगढ़ तहसील के वनथर, मदनपुरा, टोंटपुर, बटेश्वरा में बाढ़ आ गयी है. अम्बाह – पोरसा तहसील के सुखधान , रामगढ़, इंद्रजीत भी पानी से घिरे हुए हैं. यहां सेना की 6 टीमें सबलगढ़, चिनोनी चम्बल, सराय छोला, दिमनी और अम्बाह में रेस्क्यू ऑपेरशन चला रही हैं. 
 

Leave a Reply