आज सजेगी सदाबहार नग़मों  की रूमानी महफ़िल 

इन्दौर । अक्सर शब-ए-मालवा गीत-संगीत की महफिलों से रोशन रहती है। यहां के मौसम का मिजाज़ ही ऐसी महफिलों के लिए खुशगवार रहता है। शहर इन्दौर में संगीत संस्था वेव्ज़ ऑफ म्यूजिक ग्रुप की मेज़बानी में कार्यक्रम 'धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है…'  में 30 फिल्मी गीतों की प्रस्तुति बुधवार 18 सितम्बर को शाम 6.30 बजे से रीगल सर्कल स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह पर दी जाएगी। इस कार्यक्रम में वो गीत शामिल किए गए हैं जो गुज़रे ज़माने में मशहूर हुए और जो आज भी गोल्डन हिट्स है। इससे कुछ गीत को लेकर संगीत संस्था वेव्ज़ ऑफ म्यूजिक ग्रुप संगीत के क़द्रदानों के बीच फिर आ रहा है। इस महफ‍िल में प्रमुख स्वर है – शहनाज़ खान, संजय मंडलोई, शाकिर हुसैन, महेंद्र जैन, आनन्द जोशी, दीपक सोनी और करिश्मा तोंडे, जो खूबसूरत और रूमानी नग़मों के साथ हाज़िर होंगी। संचलान की ज़िम्मेदारी सतीश पांडेय निभाएंगे। आयोजक शहनाज़ ख़ान ने बताया सदाबहार नग़मों की इस सुरीली शाम में  गीतकार आंनद बक्षी, असद भोपाली, समीर, हसरत जयपुरी, मजरूह सुल्तानपुरी, संतोष आनंद के गीत पेश किये जायेंगे। आयोजकों की कोशिश है कि शहर के कला प्रेमियों को सदाबहार नग़मों की सुरीली दावत दी जाए और स्थानीय कलाकारों की हौसला अफजाई भी होती रहे, इसलिए 30 गीतों में सर्वश्रेष्ठ प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गायकों को ट्राफी देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply