जयपुर में 91 से हुए 150 वार्ड, पढ़ें- लॉटरी में कौनसा वार्ड किसके लिए हुआ आरक्षित?

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में इस बार परिसिमन के बाद नगर निगम ( Jaipur Municipal Corporation) में 91 से बढ़ कर 150 वार्ड हो गए हैं और बुधवार को इनके लिए आरक्षण लॉटरी (Reservation Lottery) निकाली गई. जयपुर जिला कलक्ट्रेट में इस लॉटरी प्रक्रिया में एससी (19) और एसटी (6) के लिए 25 वार्ड आरक्षित रखे गए. सर्वाधिक जनसंख्या के आधार पर इनका चयन किया गया. 25 वार्डों में से 8 महिला वार्डों का चयन लॉटरी से हुआ. 32 ओबीसी और 93 सामान्य वार्डों के लिए भी लॉटरी निकाली गई. आरक्षित कुल 50 वार्ड रखे गए हैं जहां से महिलाएं नगरीय निकायों के चुनावों (Local Body Elections) में चुनकर नगर निगम पहुंचेंगी.
एससी के लिए ये वार्ड आरक्षित, 6 पर महिलाएं
वार्ड  संख्या-84, 106 ,78 ,88 ,117 ,61, 96, 82, 18, 95 ,62 ,85 ,137 ,30 ,1, 81 ,75 ,113 और 89 नंबर वार्ड एससी के लिए आरक्षित रखे गए. इनमें से 6 वार्डों के लिए महिलाओं के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. लॉटर के बाद SC महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 1, 118, 84, 113, 117 और 137 आरक्षित किए गए.
अनुसूचित जनजाति (ST) लिए 6 वार्ड आरक्षित, 2 पर महिलाएं
वार्ड  संख्या 79 ,74 ,76 ,108 ,80 और 83 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखा गया. इनमें से दो वार्ड महिलाओं के लिए लॉटरी निकाली गई. लॉटरी के जरिए एसटी महिला के लिए वार्ड 74 और 76 आरक्षित किया गया.
सामान्य वर्ग के लिए 62 वार्ड हुए आरक्षित, महिलाओं के लिए 31 वार्ड
जयपुर नगर निगम के 62 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं. लॉटरी के जरिए महिला के लिए 31 वार्ड आरक्षित हुए. इसी तरह 13 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुए.
 

Leave a Reply