दिल्ली से विजयवाड़ा की एयर इंडिया फ्लाइट तूफान से क्षतिग्रस्त, चालक दल के सदस्य घायल

नई दिल्ली. दिल्ली से विजयवाड़ा जा रहे एयरइंडिया (Air India) की फ्लाइट (flight) आंधीतूफान (thunderstorm) की चपेट में आने से झतिग्रस्त हो गया है. इस दुर्घटना में विमान के चालक दल के सदस्य भी घायल हो गए हैं. दरअसल एयर इंडिया की फ्लाइट AI-467 दिल्ली से शाम 7:28 पर कर्नाटक के विजयवाड़ा के लिए उड़ान पर था. इसी दौरान विमान आंधीतूफान की चपेट में आ गया. हालांकि एएनआई के हवाले से आई खबर के अनुसार इस घटना में किसी भी यात्रा के हताहत होने जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं एयर इंडिया घटना के कारणों की जांच कर रही है.बता दें कि हाल ही में एयर इंडिया के एक यात्री विमान में भारी चूक के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन समय रहते इस भूलका पता चल गया और कई यात्रियों की जान बच गई. 225 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान सैन फ्रांसिस्को में जैसे ही लैंडिंग किया विमान को मेंटेनेंस टीम द्वारा घेर लिया गया था. दरअसल नई दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान AI-183 में यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भारी चूक का खुलासा हुआ था.

एयर इंडिया के विमान में विदेशी उड़ान के दौरान हुई थी ये चूकइस चूक के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने विभागीय जांच शुरू कर दी है. वहीं एयर इंडिया के सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि विमान के उतरने के बाद किए गए निरीक्षण के दौरान दाईं तरफ के एंट्री डोर के पास एक छेद होना पाया गया. जबको एयर इंडिया ने सैन फ्रांसिस्को में लोकल एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस एजेंसियों के जरिए दुरुस्त करवाया गया था. क्योंकि भारत से मेंटेनेंस के लिए कर्मचारी और सामान मंगवाना मुमकिन नहीं हो पा रहा  था.

अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया था वायुसेना का विमान
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया था. जिसका मलवा राज्य के पश्चिमी सियांग जिले में मिला था. वायुसेना का विमान AN-32 पहाड़ी पार करने के दौरान क्रैश हो गया था. मलबे की तलाशी के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था. जानकारों का मानना था कि विमान पहाड़ी पार करने वाला होगा, तभी शायद बादलों की वजह से वह आगे नहीं देख पाया और लीपो पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया.

Leave a Reply