आरपीएफ ने पकड़ा मोबाइल चोर, दो मोबाइल जब्त

बिलासपुर । रीवा निवासी मनोज तिवारी वल्द वाल्मिकी तिवारी ने रेलवे पुलिस चौकी अनूपपुर में मोबाइल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी7 कीमत 15000/- है उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे स्टेशन अनूपपुर व कोतमा के मध्य चोरी कर लिया गया था। राजभान सिंह पिता वासदेव सिंह निवासी नौगांव, जिला सतना द्वारा सैमसंग कंपनी का जे-7 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 15000/-किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रेलवे स्टेशन अमलाई व अनूपपुर के मध्य चोरी कर लिया गया था। दोनों प्रार्थियों द्वारा रिपोर्ट करने पर जीआरपी चौकी अनूपपुर द्वारा उक्त मामला जांच में लिया गया। विवेचना उपरांत प्रार्थी के द्वारा बताए हुलिया के संदेही की पतासाजी के दौरान एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अनूपपुर के प्र.आर.अमरेन्द्र सिंह व एस.बी.प्रसाद उपनिरीक्षक डी के सिंह,जीआरपी प्रभारी अनूपपुर एवं सउनि जुम्मन शेख अपने मातहत स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन अनूपपुर प्लेटफार्म क्रं.01 में एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता विशाल पनिका पिता केशव प्रसाद पनिका, उम्र 18 वर्ष, निवासी अमराडण्डी, अमलाई थाने के पीछे, थाना-अमलाई, जिला शहडोल का रहने वाला बताया। पूछताछ में बताया कि दो मोबाइल चोरी की थी जिसे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म नंबर 3-4 के अंतिम छोर की तरफ छिपाया है। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को लेकर उसकी बताई जगह पर जाकर दोनों मोबाइल जीआरपी द्वारा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
