अलवर जिले में प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, दोनों हुए बुरी तरह जख्मी

अलवर. राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में एक प्रेमी युगल (Loving couple) ने रेलवे ट्रैक पर गुजरती दिल्ली-जयपुर ट्रेन के आगे छलांग (jumped in front of train ) लगा दी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन ट्रेन के टकराने से दोनों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल (Seriously injured) हो गए हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राजगढ़ (Rajgarh) के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया. घायलों का अलवर के राजीव गांधी अस्पताल (Rajiv Gandhi Hospital) के ट्रॉमा सेंटर (Trauma center) में इलाज चल रहा है.

ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक से दूर जाकर गिरे प्रेमी युगल

यह घटना जिले के राजगढ़ रेलवे स्टेशन के पास की है. राजगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि आज राजगढ़ रेलवे स्टेशन (Rajgarh Railway Station) के पास आउटर पर एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई दी, लेकिन दोनों ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक से दूर उछल कर गिर गए. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उन्हें अलवर बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया.

दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

स्टेशन के पास हुए इस हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल जीआरपी (GRP) मामले की जांच में जुटी हुई है.
 

Leave a Reply