आजम खान के घर पर 15 और नए नोटिस चस्पा, आज कोर्ट में लगानी होगी हाजिरी

रामपुर: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) को राहत मिलने में बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई है. अब आजम खान के घर पर पुलिस ने 15 कोर्ट के सम्मन (Summon) चस्पा किए है, जिनमें अचार सहिता कई मामले है और कोर्ट में पेश होने को कहा गया है और दूसरा जौहर यूनिवर्सिटी (Johar Ali University) में किसानों की जमीन के मामले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिए गए है.
रामपुर की कोर्ट ने आज़म खान के आवास के दरवाजे पर कईं सम्मन चस्पा कराए हैं. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट से जारी सम्मन के मुताबिक, आजम खान को रामपुर की कोर्ट सत्र में हाज़िर होना है . थाना स्वार, थाना शाबाद, थाना गंज के कई मामलों में स्पेशल कोर्ट ने 27 सितम्बर और 3 अक्टूबर को हाज़िर होने का आदेश दिया है. साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी ज़मीन मामले में पुलिस ने उनको 30 सितंबर को बुलाया है.
जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीनें कब्जाने के आरोप में सपा सांसद आजम खान को एसआईटी ने बयान दर्ज कराने के लिए दोबारा नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट से 29 मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद स्थानीय एसआईटी ने आजम खान को फिर नोटिस भेजा है. आजम खान से कहा गया है कि वह 30 सितंबर को अपना पक्ष प्रस्तुत करें और जांच में सहयोग करें.
सांसद आजम खान जौहर ट्रस्ट के चेयरमैन हैं. जौहर ट्रस्ट ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए किसानों की जमीनें ली गई हैं. जुलाई और अगस्त माह में यूनिवर्सिटी के पास के गांव आलियागंज के ग्रामीणों ने जमीनों को जबरन खरीदने का आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे. इनमें सांसद आजम खान, पूर्व सीओ आले हसन और कुछ मामलों में पूर्व थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह को नामजद किया गया है. इसकी जांच के लिए स्थानीय स्तर बनाई गई एसआईटी कर रही है.
