SC का बड़ा आदेश, मराडू फ्लैट्स मालिकों को केरल सरकार दे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को मराडू फ्लैट्स मामले में हर फ्लैट मालिक को 25 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा है. राज्य सरकार को यह मुआवजा 4 हफ्तों में देना होगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मुआवजे की यह राशि बिल्डर और प्रमोटरों से वसूली जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे की अंतिम राशि निर्धारित करने के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है.
