आयुष्मान खुराना के ‘पिता’ अब जल्द बनेंगे निर्देशक, अगले साल तक पूरी करेंगे कहानी

फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग शुरू हो चुकी है। गजराज राव, नीना गुप्ता और आज के सुपरहिट कलाकार आयुष्मान खुराना की तिकड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आने के लिए तैयार है। आनंद एल राय और भूषण कुमार निर्मित इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में शुरू हो चुकी है। हितेश केवल्य लिखित और निर्देशित यह कहानी समलैंगिक्ता को दर्शाएगी, जिसमें आयुष्मान खुराना और उनके को स्टार जीतेंद्र कुमार गे की भूमिकाओं में होंगे।  
इस फिल्म में एक बार फिर नीना गुप्ता के पति की भूमिका निभाने जा रहे गजराज कहते हैं 'नीना जी बहुत ही अच्छी और बहुमुखी अदाकारा हैं। मैं उनके साथ दोबारा काम करने के लिए खासा उत्साहित हूं। आखिरी बार मैं उनसे लंदन में मिला था, जब मैं अपने परिवार के साथ वहां छुट्टियां बिताने गया था।' वहीं फिल्म बधाई हो को गजराज अपने करियर का टर्निंग प्वॉइंट मानते हैं। फिल्म बधाई हो की सफलता के बाद उन्हें कई तरह के पिता निभाने के खूब से ऑफर आ चुके हैं। इसी बीच उनके पास दिनेश विजान की आने वाली फिल्म मेड इन चाइना भी आई थी। इस फिल्म में वह एक प्रेरक वक्ता का किरदार निभा रहे हैं।

अपने करियर की 21वीं फिल्म पर काम कर रहे गजराज अब एक निर्देशक बनने का ख्याल कर रहे हैं। निर्देशक बनने की बात पर गजराज कहते हैं 'मेरी कहानी एक ब्लैक कॉमेडी है, जो तीन बहनोईयों के बीच के बीच हुए एक झगड़े को दर्शाएगी। फिल्म राजस्थान से लेकर कोलकाता तक दर्शाई जाएगी।' गजराज की मानें तो इस कहानी को वह अगले साल मार्च तक पूरा कर लेंगे और इसी फिल्म से निर्देशन में उतरेंगे।

 

Leave a Reply