अति-वृष्टि प्रभावित क्षेत्र में पहुँची मंत्री डॉ. साधौ

चिकित्सा शिक्षा, आयुष और संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने आज खरगोन जिले के मण्डलेश्वर, ढनगॉव, मोहना, चोली, बबलाई, समसपुरा, बडवेल और महेश्वर में अति-वृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक प्रभावित फसलों की स्थिति में किसानों को शत-प्रतिशत बीमा राशि मिलेगी। जारी अधिसूचना में कपास, मक्का और सोयाबीन के फसलें शामिल हैं। शासन द्वारा बीमा अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्वे आरंभ कर दिया गया है। अति-वृष्टि प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद मंत्री डॉ. साधौ ने किसानों, बीमा कंपनी, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल हुईं डॉ. साधौ
डॉ. साधौ शाम को खरगोन शहर में श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कीर्तन दरबार और नाट्य प्रर्दशन कार्यक्रम में शामिल हुई। सिक्ख समाज ने संस्कृति मंत्री को सम्मानित किया। क्षेत्रीय विधायक श्री रवि जोशी और श्रीमती झूमा सोलंकी भी मौजूद थे।

Leave a Reply