अक्षय की सूर्यवंशी की तस्वीरें सामने आईं 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म जगत के सबसे ज्यादा मेहनती और एनर्जेटिक माने जाने वाले कलाकारों में से एक हैं वह इस बात को समय-समय पर अपने कारनामों से साबित भी करते रहते हैं। अक्षय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4  की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन इसी बीच अक्षय ने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी का क्लाइमेक्स शूट करना शुरू कर दिया है।
बीते दिनों अक्षय इस फिल्म की शूटिंग के चलते हैदराबाद पहुंचे हैं जिसके बाद फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई है यह तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी सोशल मीडिया वॉल पर साझा की है। 
कैटरीना की वॉल पर नजर आने वाली यह तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अक्षय कुमार के किरदार के नाम का राज खुल चुका है। फिल्म में अक्षय का नाम 'वीर सूर्यवंशी' है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा है कि, ‘अब सूर्यवंशी की शूटिंग कर रही हूं।’
यह फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर सलमान की 'दबंग 3' से टकराहट बचाने के लिए फिल्म को आगे के लिए टाल दिया गया है। फिल्म के निर्माता करण जोहर और रोहित शेट्टी हैं, अब ये फिल्म 27 मार्च, 2020 में रिलीज होगी। 
26 अक्टूबर को रिलीज होगी हाउसफुल
अब इस साल 26 अक्टूबर को उनकी अगली फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 
हाउसफुल 4' एक कॉमेडी फिल्म है, और इसकी झलक फिल्म के पहले सॉन्ग में भी पेश करने की कोशिश की गई है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट कॉमेडी स्टाइल में नजर आ रही है। 'हाउसफुल 4' एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फिल्म है, जहां फिल्म की स्टारकास्ट को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा। इस तरह फिल्म में कॉमेडी का छौंक लगाने की भरपूर कोशिश की गई है।
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चंकी पांडे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जॉनी लीवर, बमन ईरानी और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
'हाउसफुल 4' का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये बताया जाता है। खास यह कि 'हाउसफुल' सीरीज की पहली तीन फिल्मों को पसंद किया गया है, और इस बार डबल रोल के जरिये कॉमेडी का तड़का लगाने की कोशिश की गई है। हालांकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं, और मीम्स भी बन रहे हैं।
 

Leave a Reply