झुंझुनूं के मंदिर से मूर्तियों को खंडित कर बाहर फेंका, एक माह पहले हुई थी चोरी भी

झुंझुनूं:  शहर के नयाबास में स्थित शिव मंदिर(lord Shiva temple)  में अज्ञात व्यक्ति ने मूर्तियों को खंडित(idols fragmented) कर दिया. जानकारी के मुताबिक नयाबास में स्थित शिव मंदिर में सुबह जब महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंची तो मंदिर के बाहर लगा छोटा द्वारपाल और शिव परिवार में से माता पार्वती की मूर्ति गायब मिली. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी दी तो भीड़ इकट्ठा हो गई. कुछ देर बाद में द्वारपाल और पार्वती की मूर्ति मंदिर के पास ही झाड़ियों में पड़ी मिली. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है.

लोगों में से भारी आक्रोश, पुलिस ने जांच शुरू की 

कोतवाली में मुकेश सैनी ने मामला दर्ज करवाया है. नयाबास स्थित मंदिर में पिछले दिनों भी कलश और घंटी चोरी हो गई थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी . पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी थी, लेकिन इसी बीच दो दिन बाद ही मंदिर में फिर चोरी करते हुए एक युवक को बच्चों ने देख लिया.
जिनकी सूचना पर लोगों ने नयाबास के ही एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है वह युवक शराबी था जो शराब के पैसे जुटाने के लिए मंदिर में चोरी कर रहा था. फिलहाल वह जेल में है लेकिन अब यह हरकत किसने की है उसकी जानकारी किसी को नहीं है.
 

Leave a Reply