कोसगेइ ने बनाया महिला मैराथन में विश्व रेकॉर्ड

शिकागो । केन्या की महिला एथलीट ब्रिगिड कोसगेइ ने  शिकागो में महिला मैराथन का विश्व रेकॉर्ड बनाया है। कोसगेइ ने 26.2 मील करीब 42.2 किलोमीटर (मैराथन दौड़) की दूरी 2 घंटे 14 मिनट और 4 सेकंड (2:14:4) में पूरी की। 
शिकागो मैराथन की विजेता इस खिलाड़ी ने इस उपलब्धि के साथ ही अब महिला मैराथन का विश्व रेकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यहां 16 साल पुराने ब्रिटेन की पौला रैडक्लिफ के 2:15:25 समय के रिकार्ड को तोड़ा। 
कोसगेइ ने अप्रैल में लंदन में आयोजित हुई हाफ मैराथन का विश्व रेकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने यहां 1:04:28 सेकंड दौड़ में हाफ मैराथन दौड़ विश्व रेकॉर्ड के साथ पूरी की थी। इस बार शिकागो मैराथन में जब केसगेइ दौड़ीं, तो फिनिश लाइन पर वह अकेली ही थीं। नंबर 2 और 3 पर इथोपियाई धावक रहीं, जो उनसे करीब 5 मिनट की देरी पर फिनिश लाइन तक पहुंच पाईं। नंबर 2 पर ऐबाबेल येशानेह ने 2:20:51 का समय जबकि गेलेटे बुर्का 2:20:55 4 सेकंड के करीबी अंतर से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले पुरुष वर्ग में भी केन्याई धावक किपचोगे ने दो घंटे से भी कम समय में मैराथन दौड़ पूरी कर विश्व रिकार्ड बना दिया था।

Leave a Reply