प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं कल्कि कोचलिन, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कराया फोटोशूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंट हैं। कल्कि ने ये बड़ी अनाउंसमेंट एचटी ब्रंच को इंटरव्यू देते हुए की। अब कल्कि के प्रेग्नेंसी को 6 महीने हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉट करते हुए दिखीं। इसके बाद कल्कि ने अपनी प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद फैंस सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी।

कल्कि की सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें कल्कि अलग-अलग ड्रेस पहनकर फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। मल्टी कलर ड्रेस में कल्कि काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं व्हाइट, ग्रीन, ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में खूब जंच रही हैं। कल्कि अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
 

Leave a Reply