जल संरक्षण, स्वच्छता के लिये कार्यशाला में दिया जानकारी

बस्ती । युवाओं में विज्ञान के प्रति रूचि, जल संरक्षण, स्वच्छता के लिये जागरूक करने हेतु के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार और किसान सेवा संस्थान की ओर से कार्यशाला और जागरूकता अभियान जारी है। परमेश्वरदत्त ईश्वरा देवी इण्टर कालेज बेलगडी में  5 दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। गुरूवार को समापन अवसर पर विषय पर चर्चा  के साथ ही प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 
किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल ने युवाओं का आवाहन किया  कि युवा जल संरक्षण, स्वच्छता के लिये आगे आये।  जल के संरक्षण के प्रति समाज सजग न हुआ गया तो स्थितियां और गंभीर हो जायेंगी। 
कार्यशाला को प्रधानाचार्य कमलादेवी शुक्ल, डा. आलोक कुमार दूबे, विन्दवासिनी मिश्रा, मेंहदीहसन ने जल संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रदूषित जल के कारण ही अनेक गंभीर किस्म की बीमारियां फैल रही है। स्वच्छ जल की उपलब्धता से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। विषय विशेषों ने कहा कि परम्परागत जल श्रोत समाप्त होते जा रहे हैं। नदियां प्रदूषण का शिकार हैं ऐसे में युवाओं के कंधो पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे जल संरक्षण, जल श्रोतों की रक्षा की दिशा में वैैज्ञानिक ढंग से रचनात्मक पहल करें और जागरूकता अभियान चलायें। 
कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों में प्रमाण-पत्र का वितरण करते हुये उनसे आग्रह किया गया कि उन्होने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है उससे अन्य लोगों को भी जागरूक करते हुये जोड़े। कार्यक्रम संयोजन में अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, शुभम शुक्ल, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने योगदान दिया। 

Leave a Reply