चंदौली में टली ट्रेन दुर्घटना, बाल-बाल बची लोगों की जान

टूटी हुई पटरी पर गुजरी श्रमजीवी एक्सप्रेस
चंदौली । उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के कुछमन स्टेशन के पास शुक्रवार एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। दरअसल बिहार के राजगीर से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे टूटी हुई पटरी पर गुजर गए। पटरी चटकने की सूचना मिलने पर रेल पथ विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्कल कंट्रोल को दी गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। कुछमन स्टेशन के पास संयोग ठीक रहा कि लाइन मैन की नजर चटकी पटरी पर पड़ गई अन्यथा पीछे से आ रही कई ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। सुबह के समय लगातार कई ट्रेनों के होने की वजह से पटरी को जल्द ही परिचालन लायक बनाया गया। पटरी का मरम्मत कार्य परिचालन को बहाल कराया गया है. कुछमन स्टेशन के डाउन लाइन के 648/10 पोल के पास पटरी टूटे होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए है। इस दौरान ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
