जयेशभाई जोरदार में गुजराती किरदार निभाएंगे रणवीर 

अभिनेता रणवीर सिंह यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार के लिए आजकल गुजराती रंग में रंगे नजर आते हैं। रणवीर इसके लिए अपने गुजराती दोस्तों से मिल रहे हैं और उनके हाव भाव के साथ साथ गुजराती लहजे में हिंदी बोलने का अभ्यास भी कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म तख्त की तैयारी शुरू करेंगे।
रणवीर कहते हैं, क बहुमुखी अभिनेता होने का टैग मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं चरित्र चित्रण संबंधी मूल्यों से जुड़ा हूं। शुरू से ही मैं एक बहुमुखी कलाकार के रूप में पहचाने जाने का प्रयास करता रहा हूं। मैंने कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्हें पहले से कहीं ज्यादा अब पहचाना जा रहा है। 14 महीनों के अंतराल में लोगों ने मुझे अलाउद्दीन खिलजी (पद्मावत), संग्राम सिम्बा भालेराव (सिम्बा) और मुराद (गली बॉय) जैसे किरदारों में देखा है और मैं आगे भी इसी तरह से खुद को चुनौती देते रहने की उम्मीद करता हूं।
रणवीर के लिए स्टारडम से ज्यादा जरुरी काबिल अभिनेता बनना है।  रणबीर ने कहा कि पहले मैं एक श्रेष्ठ कलाकार के रूप में याद किया जाना पसंद करूंगा। स्टारडम इसका परिणाम है। जब आज के युवा मेरी सलाह लेते हैं तो उनसे मेरा पहला सवाल यही होता है कि क्या आपमें अभिनय को लेकर उत्साह है? या कि आप स्टारडम की चमक-धमक से प्रभावित हैं?  स्टारडम का मतलब दूसरों के बीच खुशियां फैलाने और उन्हें उत्साहित करने की क्षमता है। यह जिम्मेदारी  एक अहसास के साथ आती है। 
 

Leave a Reply