BJP विधायक दल के नेता चुने गए मनोहर लाल खट्टर, कल लेंगे CM पद की शपथ

चंडीगढ़: हरियाणा के निर्वतमान मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हैं. बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बतौर पर्यवेक्षक बैठक में मौजूद थे. खट्टर अब राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.  

सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर दिवाली के दिन दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. उनके साथ ही डिप्टी सीएम पद के  लिए शपथ ग्रहण होगा. इस पद के लिए जेजेपी नेता नैना चौटाला का नाम चर्चाओं में है. सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह बाद में हो सकता है. 

इससे पहले बीजेपी (bjp) ने शुक्रवार को जेजेपी के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं. उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा . बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (amit shah) ने जेजेपी (jjp) नेता दुष्यंत चौटाला के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय दल जेजेपी से होगा.

शाह ने कहा,‘हरियाणा में वोटरों के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने फैसला किया है कि बीजेपी और जेजपी साथ मिलकर सरकार बनाएंगी. मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा.’ उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की ‘‘भावना’’ के अनुरूप है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे. 

बता दें गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीजेपी को 40 सीटें मिलने के बाद से ही पार्टी के शीर्ष नेता सक्रिय हो गए थे. बीजेपी के सीटों का आंकड़ा बहुमत से 6 कम रह गया था. सात निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन की घोषणा की है. 
 

Leave a Reply