बाजारों की रौनक रही फीकी

जयपुर । जयपुर के परकोटे स्थित जौहरी बाजार, एमआई रोड, चौड़ा रास्ता, किशनोल बाजार, चांदपोल बाजार, रामगंज बाजार, सुभाष चौक, घाटगेट, सांगानेरी गेट, इंदिरा बाजार सभी में दुकानदारों और बाजारों की यूनियनों ने सजावट तो बहुत बड़ी की पर धनतेरस के दिन जीतने उत्साह से बाजारों में खरीद फरोख्त पिछली वर्ष की दीपावली पर देखी गई थी उस उत्साह में कमी देखी गई।
परपंरा के अनुसार धनतेरस के दिन लोग अपने अपने घरों में मां लक्ष्मी की अपार बरसने की गरज से ही सही भगवान धनकुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और इस पूजा के लिए प्रत्येक व्यक्ति कुछ ना कुछ घर मेंं बाजार से खरीद कर लाता है जिसमें सोना चांदी, बर्तन व अन्य कई घरेलू सामान खरीदे, मोटर बाइक, कार आदि जिसकी खरीद पर बाजार के करीब करीब दो तिहाई व्यापारियों ने एक ही सुर में सुर मिलाया उन्होने कहा कि पिछली बार की दीपावली से इस बार की दीपावली पर खरीददारों के उत्साह में कमी देखी गई और कमी के चलते तमाम ग्राहकों ने अपनी जेब ढीली कम की जिसका कारण महंगाई, बेरोजगारी से जोड़ा जा रहा है। कई लोगों ने दीपावली पर पटाखो की खरीद में कोताही बरती जिसके कारण के पीछे महंगाई तो है ही प्रदूषण नियंत्रण का भी असर देखा गया।
