अब राजस्थान में निजी वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) में अब राज्य मार्ग (State Road) पर निजी वाहनों को भी टोल टैक्स (Toll tax) देना होना. सीएमओ ऑफिस ने ट्वीट (Tweet) करके यह जानकारी दी है. वहीं राज्य के मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की जायेगी.

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में तत्कालीन भाजपा सरकार (BJP Government) ने राज्य मार्ग पर निजी वाहनों का टोल टैक्स माफ करने का निर्णय लिया था. वाणिज्यिक वाहनों पर टोल टैक्स वसूला जा रहा था.
परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पूर्व सरकार ने टोल टैक्स माफी का निर्णय विधानसभा चुनावों के कारण लिया था. उन्होंने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह निर्णय लिया था. लेकिन आज प्रदेश में सडकें टूटी हैं और इनका निर्माण जरूरी है.
 

Leave a Reply