जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर चले डंडे व कुल्हाड़ी, 7 गंभीर रूप से घयाल

अजमेर. राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) जिले में किशनगढ़ शहर थाना क्षेत्र के सरवारी गेट माली मोहल्ले में पुराने जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष (Bloody Conflict) हो गया. आपसी झगड़े में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर हमला कर दिया. हमले में परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

खूनी संघर्ष के बाद इलाके में मचा हड़कंप

घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज जारी है. क्षेत्र में अचानक हुई इस खूनी संघर्ष के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, शहर थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आगे की छानबीन शुरू कर दी है.
 

Leave a Reply