मोतीचूर चकनाचूर का नया गाना “छोटी छोटी गल” हुआ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का नया गाना "छोटी छोटी गल" रिलीज हो गया है। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी अहम किरदार है। हालांकि यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन, ऐसे में मेकर्स फिल्म के नए-नए गाने को रिलीज करने में लगे हुए हैं, जिससे दर्शको में फिल्म को लेकर उत्साह बना रहे। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने जो "छोटी छोटी गल" नया गाना रिलीज किया है, वो बहुत ही ज्यादा मजेदार है। जिसमें आथिया शेट्टी नवाजुद्दीन सिद्दीकी से गुस्से में नजर आ रही हैं, तो वहीं आथिया शेट्टी के नाराज होने से नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी पति पत्नी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, और फिल्म की स्टोरी से ज्यादा तो इनकी जोड़ी मजेदार है। मोतीचूर चकनाचूर के मेकर्स फिल्म के जरिए बड़े परदे पर एकदम अलग और फ्रेश जोड़ी को उतारने जा रहे हैं। बताया जाता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी पहली बार एक साथ स्क्रिन शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनो पति पत्नी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसे में दर्शको में इनकी जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए गजब उत्साह देखने को मिल रही है, क्योंकि देखा जाए तो ये एकदम अलग तरह की जोड़ी है। इतना ही नहीं बल्कि ये सिर्फ टाइटल को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है।
