बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने निकाय चुनाव में जीत की रणनीति का किया खुलासा, पार्टी करेगी ये काम…

सीकर. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (BJP state president Satish Poonia) ने कहा कि बीजेपी एकजुट होकर निकाय चुनाव (municipal elections) में भारी बहुमत से हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि हमलोग बीजेपी सरकार के कार्यकाल (वर्ष 2013 से 2018 ) में हुए कामकाज को जनता तक लेकर जाएंगे. इसके साथ ही कांग्रेस की वर्तमान सरकार (Congress government) के 10 महीने के फ्लॉप कार्यकाल के बारे में भी जनता को जानकारी देकर जनता को बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा. पूनिया ने कहा कि सोमवार की रात को हमलोगों ने लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए थे. कुछ उम्मीदवारों के नाम एक रणनीति के तहत वहां के स्थानीय निकाय के प्रभारियों के लिए छोड़ा गया है. 2105 वार्ड हैं. शहरी निकायों में पार्टी का अपना एक आधार है, उस बूते पर हम लोगों ने अपनी तैयारी की है.
सीकर में किया गया बीजेपी कार्यालय भवन का शिलान्यास
एक दिवसीय दौरे पर सीकर आए सतीश पूनिया ने यहां बीजेपी कार्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि इस कार्यालय में इंटरनेट से लेकर संचार की सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
इस मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, हरिराम रणवा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व विधायक केडी बाबर सहित बीजेपी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. पूनिया ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा की और कार्यकर्ताओं से बीजेपी को जिताने का आह्वान किया.
