ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले बरतें सावधानी, सामने आया गार्मेंट्स कंपनी का फर्जीवाड़ा

नोएडा. नोएडा के सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात गार्मेंट्स कंपनी में छापेमारी की. टीम ने मौके पर बड़े पैमाने पर ब्रांड के स्टीकर लगाकर ऑनलाइन डुप्लीकेट शर्ट बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया. वहीं हर्बल दवाइयों के डब्बे भी बरामद हुए. इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच के लिए जिनके सैंपल लिए हैं. पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि ऑनलाइन आर्डर पर ग्राहकों को नकली माल बेचने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-11 से गिरफ्तार किया गया. अरोपियों ने सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर- 11 में क्रिएटिव क्राफ्ट नाम से एक कंपनी का आफिस खोल रखा था. जो फेसबुक एवं टिकटाॅक पर ऑनलाइन विज्ञापन देकर किटोन्स कंपनी की शर्ट को 999 रूपये में बेच रहे थे. वहीं ग्राहकों को  किटोन्स कंपनी के नाम पर नकली शर्ट भेजते थे.
एसएसपी के मुताबिक आरोपियों के पास से  09 लैपटाॅप, 01 हार्ड डिस्क, 01 सीपीयू, 01 टीएफटी, 01 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पूछताछ के दौरान सेक्टर-7 इलाके में स्थित गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई है. गोदाम से लगभग 1 लाख 50 हजार शर्ट पैक, लगभग 15 हजार शर्ट खुली हुई व पैकिंग का सामान बरामद किया गया है.

वहीं मोटापा कम करने वली शक्तिवर्धक दवाईयों को भी ऑनलाइन आर्डर पर बेचा जा रहा था, जो काफी मात्रा में बरामद हुई है. बरामद दवाईयो के नमूने लेने के लिये ड्रग इन्सपेक्टर को सूचना देकर बुलाया गया जिनके द्वारा दवाओ के नमूने लिये गये. सिटी मजिस्ट्रेट को बरामदगी की सूचना दी गयी जिनके द्वारा आकर गोदाम को सील किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पारूल गर्ग उर्फ पंकज निवासी गर्ग बर्तन स्टोर मण्डी आदमपुर थाना आदमपुर जिला हिसार हरियाणा और विपिन गर्ग निवासी गर्ग बर्तन स्टोर मण्डी आदमपुर थाना आदमपुर जिला हिसार हरियाणा है.
 

Leave a Reply