सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों के लिए नगर आयुक्त नहीं जिम्मेदार: मंत्री रमापति शात्री

गोरखपुर. गोरखपुर (Gorakhpur) के प्रभारी और समाज कल्याण मंत्री रमापति शात्री ने अजीब बयान देते हुए कहा कि सड़क पर गाय या बेसहारा जानवर घूम रहे हैं उसके लिए नगर आयुक्त नहीं जिम्मेदार हैं. क्योकि उन्होंने अपने घर से तो इसे नहीं छोड़ा है. दरअसल गुरुवार को गोरखपुर दौरे पर आये जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शात्री ने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार स्मार्टसिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, उसी के साथ प्रदेशभर को आगे बढ़ाने का संकल्प सीएम ने लिया है, स्मार्टसिटी के मुद्दे पर जब न्यूज 18 ने सवाल किया कि जब हम सड़कों से गाय और जानवर नहीं हटा पा रहे हैं. तो स्मार्ट सिटी कैसे बनेंगे.

सरकार ने गायों को नहीं छोड़ा

दरअसल गोरखपुर का दिल को गोलघर कहा जाता है, यहां की सड़कों पर गायों और साड़ों का कब्जा रहता है, और ये इलाका नगर आयुक्त के घर से 100 मीटर की दूरी पर है, नगर निगम कार्यालय और डीएम आफिस से 300 मीटर की दूरी पर है तब मंत्री ने कहा कि सारी व्यवस्था की जा रही है, धीरे धीरे काम हो रहा है. सरकार ने गायों को नहीं छोड़ा है. हमी लोगों ने छोड़ा है.

गोरखपुर में बढ़ते सड़क हादसे

इस पर चर्चा हुई है, आगे भी चर्चा होगी, क्या नगर आयुक्त की कुछ जिम्मेदारी बनती है तब मंत्री ने कहा कि उन्होने थोड़ी न सड़क पर जानवर छोड़ा है, हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है. यानि कि मंत्री जी सड़क पर बेसहारा जानवर घूमते रहेंगे, चलने वाले रास्तों पर गायों का कब्जा रहेगा चूंकि आपका प्राशसनिक अमले ने उसे नहीं छोड़ा है तो उनकी जिम्मेदारी भी नहीं बनती है. नगर आयुक्त की तो बिल्कुल नहीं, भले ही इन जानवरों के हमले से शहरवासी घायल होकर अस्पताल जाते रहें या फिर सड़क पर चलने में लोगों को परेशानी हो, पर जिम्मेदार सिर्फ हम लोगों की है.

गायों की टैगिंग के बाद भी…

गोलघर से 100 मीटर से भी कम दूरी पर नगर आयुक्त का आवास, तो 300 मीटर की दूरी पर नगर निगम कार्यालय और डीएम कार्यालय है. उसके बाद भी गोलघर की सड़कों पर जानवरों का कब्जा रहता है. नगर आयुक्त दावा करते हैं कि गायों की जियो टैगिंग करा रहे हैं, जिससे ये पता चल जायेगा कि ये किस व्यक्ति की गाय है. सवाल उठता है कि अगर जियो टैंगिग हुई है तो फिर सड़क पर गाय क्‍यों दिख रही हैं. अगर दिख रही हैं, तो फिर नगर निगम क्या कर रहा है.
 

Leave a Reply