मां ने TV देखने से किया मना तो 12वीं के छात्र ने पंखे से लटक कर दे दी जान

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में टीवी (TV) देखने से मना करने पर 12वीं के एक छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या (Suicide) कर ली. यह घटना शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के शंकुतला कुंज कॉलोनी की है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक एयरफोर्स कर्मी का बेटा था. 12वीं के छात्र को मां टीवी देखने से मना कर दिया. इस बात से नाराज होकर उसने पंखे से झूल कर जान दे दी.

मृतक छात्र का नाम शुभाशीष मिश्रा बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
 

Leave a Reply