नोएडा होमगार्ड ड्यूटी घोटाले की आंच पहुंची लखनऊ, फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड कमांडेंट कृपा शंकर पांडे गिरफ्तार

लखनऊ. नोएडा (Noida) में हुए होमगार्ड ड्यूटी (Home Guards Duty Scam) मस्टररोल में फर्जीवाड़े का आंच अब राजधानी लखनऊ (Lucknow) पहुंच गई है. गुरुवार को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड कमांडेंट कृपा शंकर पांडे (Mastermind Commandant Kripa Shankar Pandey) को लखनऊ से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया. आरोप है कि कमांडेंट कृपा शंकर पांडे ने गुडंबा थाने में सिर्फ जुलाई, अगस्त के महीने में 5 लाख का गबन किया. जांच में पता चला कि सिर्फ 9 होमगार्ड ड्यूटी कर रहे थे और 23 होमगार्ड की पेमेंट ली गई.

डीजीपी बोले-पर्याप्त सबूत

इस गिरफ़्तारी के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि कृपा शंकर पांडे के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं. जिसके बाद गोमतीनगर थाने में पांडे के खिलाफ अमानत में खयानत धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई. यह एफआईआर इंस्पेक्टर गुडंबा ने दर्ज कराई. डीजीपी ने बताया कि इस मामले में जो कोई भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. इसी क्रम में आज लखनऊ से गिरफ़्तारी की गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कल पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त है. पुलिस भी अब इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है.
फ़र्ज़ी मस्टररोल से निकाले गए 5 लाख रुपये

डीजीपी ने बताया कि कमांडेंट कृपा शंकर पांडे ने फ़र्ज़ी मस्टररोल से गबन किया. राजधानी के सिर्फ एक थाने में 2 महीने में 5 लाख रुपए का घोटाला हुआ. गुडंबा थाने में सिर्फ 9 जवानों की ड्यूटी लगाई गई और तैनाती 23 जवानों की दिखाकर फर्जी बिल से पैसे ट्रेजरी से निकाले गए. लें सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सिर्फ एक थाने का मामला है. लखनऊ में 44 थाने हैं. अगर सभी जगह घोटाला हुआ है तो यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है. हालांकि डीजीपी ने सभी जिलों में जांच के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply