ग्वालियर में डॉक्टर और प्रशासन आमने-सामने 

भोपाल । ग्वालियर जिले के सरकारी डॉक्टर और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और कमिश्नर द्वारा अपमानजनक बातें कहे जाने से नाराज डॉक्टरों ने फैसला किया है कि अब वे प्रशासनिक अफसरों को सर नहीं कहेंगे। इसकी बजाए उन्हें ससम्मान नाम लेकर बुलाएंगे और उनके आदेशों का पालन नहीं करेंगे। डॉक्टरों ने फैसला किया है कि अब भविष्य में अगर प्रशासनिक अफसर अस्पताल का निरीक्षण करने आएंगे तो वे अस्पताल परिसर से बाहर चले जाएंगे। 

Leave a Reply