मुलायम सिंह यादव ने काटा 81 किलो का लड्डू केक, अखिलेश में रहे मौजूद

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का शुक्रवार को जन्मदिन मना रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मुलायम सिंह ने 81 किलो का लड्डू केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. इस मौके पर सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर मौजूद हैं. मुलायम सिंह के जन्मदिवस को लेकर गुरुवार को उनके सैफई (Saifai) स्थित घर से लेकर लखनऊ (Lucknow) तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है.
इस मौके पर मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब कई वर्षों से मेरा जन्मदिन मना रहे हैं अब जरूरी है कि कार्यकर्ताओं का जन्मदिन मनाया जाए. उन्होंने कहा कि आप अपने क्षेत्र के कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाएं और मुझे बुलाएं. उन्होंने कहा कि देश में कई समस्याएं हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है इसलिए हमेशा ही अन्याय के खिलाफ लड़ें. गरीब व किसानों के लिए संघर्ष करें. यही समाजवाद है. मुलायम ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर उनका आभार जताया.
इससे पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्मदिन पर शिवपाल यादव ने ऐलान किया कि वह इस दिन सैफई में एक बड़ा आयोजन कराएंगे. शिवपाल के इस बयान के बाद सूबे के सियासी गलियारे में यादव परिवार के एक होने की सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि आज मुलायम के जन्मदिन के मौके पर चाचा और भतीजा एक साथ दिख सकते हैं. इस बीच सियासी अटकलों का बाजार गर्म है कि क्‍या मुलायम के जन्‍मदिन पर उनके बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव उन्‍हें कोई बड़ी 'राजनीतिक खुशखबरी' उपहार के तौर पर देंगे?

Leave a Reply