महाराष्ट्र में BJP-NCP सरकार पर कांग्रेस के मंत्री की भड़ास, कहा- खतरे में लोकतंत्र

जयपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) में तमाम सियासी अटकलों और कयासों के उलट शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनसीपी की सरकार के गठन पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के परिवहन मंत्री ने जमकर भड़ास निकाली है. परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को जब महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार गठन में कामयाबी की खबर मिली तो उन्होंने आश्चर्य जाहिर करते हुए इसके पीछे बीजेपी के केंद्र सरकार के दखल की बात कही. उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात तक शिवसेना, कांग्रेस और एनसपी के बीच आम सहमति बन चुकी थी और अचानक बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री के तौर शपथ ले ली. उन्होंने इसके पीछे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) पर भी बीजेपी समर्थक होने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से जल्दबाजी में ये सब हुआ है इसके पीछे बीजेपी ने किसी तरह का दबाव बनाया होगा. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में इस तरह का उलटफेर जनता के साथ धोखा है और लोकतंत्र के लिए खतरा है. बता दें कि फडणवीस के साथ साथ ही एनसीपी के अजित पवार (Ajit Pawar) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है.

CM फडणवीस बोले- महाराष्ट्र का सरकार चाहिए थी, कोई खिचड़ी नहीं
शनिवार सुबह शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को स्थिर सरकार चाहिए न कि कोई खिचड़ी. शिवसेना से जनादेश का सीधे तौर पर अपमान किया है. इस दौरान उन्होंने अजित पवार का अभार जताया, कहा- मैं अभारी हूं कि वे मेरे साथ आए. अब हम महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार देंगे. हमें सरकार बनाने का जनादेश मिला था लेकिन शिवसेना ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन का प्रयास किया. जिसका परिणाम यह निकला कि सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया.

Leave a Reply