मोना‎लिसा बिग बॉस से निकलकर भोजपुरी एक्ट्रेस बनी थी “सुपरहिट भाभी” 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा से लेकर बिग बॉस तक सफर तय करके अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक एक्ट्रेस मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास का आज जन्म‎दिन है। बता दें ‎कि मोनालिसा ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदला था और तब से लोग उन्हें मोनालिसा के नाम से ही पहचानते हैं। वहीं उनकी पहचान की बात करें तो उन्हें बोल्ड इमेज की वजह से जबरदस्त शोहरत मिली है। इसी बोल्डनेस ने उनको बिग बॉस तक पहुंचा दिया था। यही नहीं बिग बॉस 10 में मोनालिसा सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनी थीं। वहीं इसी शो पर उन्होंने बिग बॉस के घर में कंटेटेंट बनकर पहुंचे बॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी भी कर ली थी। ‎जिसके बाद से बिग बॉस के घर से बाहर आकर मोना की शोहरत में चार चांद लग गए। उन्होंने बोल्ड फोटोशूट तो करवाए ही इसके साथ ही कई टीवी सीरियल और वेब सीरीज में भी काम किया। मोना की सबसे चर्चित वेब सीरीज दुपुर ठाकुरपो रही। बताया जा रहा है ‎कि इस सीरीज में मोनालिसा ने हॉट भाभी का किरदार निभाया था।  ‎इस एडल्ट सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया। इस सीरीज के अलावा मोना ने हिंदी टीवी शोज में भी काम किया। ‎जिसमें वह डायन का रोल ‎निभा रही हैं। हालां‎कि इसके बाद से ही लोग उन्हें टीवी की डायन ही बुलाने लगे। इसके साथ ही वो भोजपुरी फिल्मों में भी जमकर काम करती दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply