सूर्य ग्रहण 2019: जानें, किस राशि पर पड़ेगा क्या असर ?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। अगर आसान शब्दों में कहें तो इस घटना के तहत जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ग्रहण का सूतक कई घटों पहले से ही शुरू हो जाता है। धार्मिक दृष्टि से सूतक काल को किसी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण के बाद पवित्र जल से स्नान करने और दान करने की परंपरा है। जैसे कि ग्रहण का असर वातावरण पर देखने को मिलता है, ठीक वैसे ही इसका असर पूरी 12 राशियों पर अलग ही देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इस ग्रहण का क्या पड़ेगा इन राशियों पर असर।
मेष
बता दें कि आपकी राशि पर सूर्य ग्रहण का कुछ अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों से सावधान रहें, धोखा मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी बड़ा फैसला न लें।
वृष
इस राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण कुछ न कुछ शुभ फल देकर जाएगा। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो पहले से बेहतर होगी। मनचाही इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
मिथुन
जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद होने के आसार पैदा हो सकते हैं। ग्रहण के कम से कम 15 दिन बाद तक आप किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। मित्रों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कर्क
आपकी राशि पर इस ग्रहण का असर ठीक-ठीक पड़ेगा। प्रेम विवाह होने के आसार हैं। किसी भी यात्रा के लिए प्लान बना रहें हैं तो सफल होगा। नौकरी में बॉस से संबंध मधुर होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।
सिंह
किसी भी कार्य की शुरूआत अगर करेंगे तो सफलता मिलेगी। लेकिन आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए हर एक काम को सोच समझकर ही करें। लंबी यात्राओं से बचना होगा। चोट-चपेट के चक्कर में आ सकते हैं।
कन्या
आपकी राशि ग्रहण का असर सामान्य ही रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपके हर काम में आपके परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। नए-नए दोस्त बनेंगे।
तुला
इस ग्रहण के कारण परिवार में कलह का माहौल रहेगा। छोटे भाई बहनों से झगड़ा होने की संभावना है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी भी काम को लेकर लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक
सूर्य ग्रहण का आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अचानक से सेहत बिगड़ने के आसार हैं। इसलिए अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना होगा। काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान रह सकते हैं।
धनु
करियर में उन्नति मिलने के आसार हैं। विदेश जाने का सुख प्राप्त हो सकता है। किसी नए काम को लेकर योजना बन सकती है।
मकर
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। करीबी संबंधों में खटास आने की संभावना है। खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे।
कुंभ
आपके लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ फल लेकर के आ रहा है। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन ज्यादा लगेगा।
मीन
परिवार के सदस्यों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
