हवाई सुविधा धरना आंदोलन के 37वें दिन रेलवे मजदूर कांग्रेस धरने पर बैठे

बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के अखंड धरना आदोलन के 37वें दिन तीन प्रमुख संगठन कायस्थ समाज, बी.एन.आई. गु्रप एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस ने समर्थन दिया तथा उससे जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे। समिति द्वारा आंदोलन को जारी रखने की घोषणा के बाद पुन: अभूतपूर्व जनसमर्थन सामने आया। कायस्थ समाज की ओर से सभा को सम्बोधित करते हुए डी.डी. श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर हर तरह से एक आधुनिक हवाई अड्डा का हकदार है और यहा से हजारों करोड़ों का राजस्व केन्द्र व राज्य सरकार को मिल रहा है। ऐसे में जनता की मांग तुरन्त पूरी होनी चाहिए। समाज के के.के. श्रीवास्तव जो कि पूर्व में एस.ई.सी.एल. के निर्देशक रहे हैं, उन्होंने एस.ई.सी.एल. से सी.एस.आर फंड से एयरपोर्ट हेतु आवश्यक राशि दिलाने में पहल करने की घोषणा भी की। बी.एन.आई.गु्रप के ओर से बोलते हुए राजीव अग्रवाल, सुरेन्द्र चित्तावर, अरुण चौधरी और राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर का व्यापार व्यसाय छ.ग. राज्य बननें के बाद प्रगति नहीं कर सका है और एक तरफा प्रगति रायपुर की हुई है। एयरपोर्ट ना होने से हम पिछड़ गए हंै। वक्ताओं ने छ.ग. सरकार द्बारा 27 करोड़ रुपए की राशि बिलासपुर एयरपोर्ट हेतु मंजूर किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए केन्द्र सरकार से मांग की कि 4 सी केटेगरी एयरपोर्ट बनाने के लिए शेष 80 करोड़ रुपए उसे स्वीकृत करना चाहिए। धरने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के समस्त प्रतिनिधि भी शामिल हुए सभा में बोलते हुए मजदूर कांग्रेस आशुतोष स्वर्णकार, ने यातायात के साधनों में हवाई सुविधा भी अब आम जनता कीपहुच में है ऐसा कहकर बिलासपुर में हवाई सुविधा की वकालत की। मजदूर कांग्रेस के डिवीजनल समंवयक वी कृष्ण कुमार और चांपा के प्रतिनिधि जे.पी. यादव ने हवाई सुविधा आनदोलन को जोर शोर से समर्थन देते हुए, रेलवे निजी करण के खिलाफ भी जनसंघर्ष की आवयकता बताई।
चरकभाठा स्टेशन डेवलप करने की मांग
ट्रेड यूनियन काौसिल के रवि बनर्जी ने 50 वर्षों में हर बड़ी मांग के लिए बिलासपुर के जनसंघर्ष को याद करते हुए कहा कि इस बार भी आदोलन से यह बड़ी मांग पूरी होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के नेता के.एस. मूर्ति ने बिलासपुर एयरपोर्ट के आदोलन को समर्थन करते हुए घोषणा की कि जनसुविधा के लिए चकरभाटा रेलवे स्टेशन को भी मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने और एक्सप्रेस गाडिय़ों का स्टापेज देने की मांग महाप्रबधंक और रेलवे बोर्ड चेयरमैन से द.पू.म.रे. मजदूर कांग्रेस अधिकारिक रू प से करेगी। के.एस. मूर्ति ने बिलासपुर और छ.ग. के साथ अपने 60 साल के संबंधों को भी याद किया।
धरना आदोलन में ये हुए सामिल
धरना आदोलन में पियुशकांत मुखर्जी, सुखेन्द्र श्रीवास्तव, विनीता वर्मा, आर.सी.वर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विकाश जायसवाल, प्रदीप खरे, प्रभात वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, शारदा श्रीवास्तव, कविता वर्मा, पी.टी.राजू, डी.के.केन, शिवकुमार, ए.कृष्णा राव, पप्पू तिवारी, जयदीप खरे, गोवर्धन श्रीवास्तव, आाुतोष सोनी, आलोक वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। समिति की ओर से राकेश शर्मा, आशोक भण्डारी, रामारन यादव, मनोज तिवारी, महेश दुबे, बद्री यादव, देवेन्द्र सिंह, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, समीर अहमद, शेख फाजु, कप्तान खान, अमित नागदेव, राजा अवस्थी, रघुराज सिंह आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
